फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकसी कर रहा मनचला गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 11:23 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा के तैनात पु‌‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश में योगी सरकार का गठन होते ही जिलों में बने एंटी रोमियो दल की कार्रवाई से मनचलों में हड़कंप है। गुरुवार को ही पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप महिलाओं पर फब्ती कस रहे एक युवक को दबोचकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चाहत निवासी सूत की मंडी रोडवेज बस स्टैंड के निकट महिलाओं एवं युवतियों पर एक युवक कमेंट्स कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सिपाहियों ने आकर युवक को दबोचा और थाने ले आई। वहीं देखें तो छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने भी कमर कस ली है। गठित एंटी रोमियो टीम की निगरानी सबसे ज्यादा स्कूल-कालेजों के आसपास मड़राने वाले मनचलों पर है। देखें तो इन दिनों बोर्ड और स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा शुरू होने और छूटने के समय महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलाव सभी कोचिंग सेंटरों के संचालकों के साथ सीओ ने बैठक भी की है।  सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि एंटी रोमियो दल के माध्यम से मनचलों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें