नेपाल सिंह (46) पुत्र भूप सिंह निवासी प्रतापपुर थाना सहावर दोपहर के समय अपने भतीजे अंकित के साथ खेत पर बुवाई कर रहा था। तभी वहां उनके दो भाई यशपाल और रजनीश आ गए। उन्होंने नेपाल सिंह को बुवाई करने से रोका। नेपाल ने ध्यान नहीं दिया। इस पर दोनों भाईयों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली नेपाल की गर्दन पर लगी और वह लहूलुहान होकर खेत पर गिर गया। भतीजे अंकित ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन नेपाल को सहावर के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।