फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गोवंशों का डेरा

विज्ञापन
जीजीआईसी परिसर में खड़े गोवंश ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर स्थित जीजीआईसी में गोवंश डेरा डाले रहते हैं। अक्सर इनके झुंड देखे जा सकते हैं। इनकी वजह से छात्राएं भयभीत रहती हैं। वहीं, विद्यालय परिसर में गंदगी रहती है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में गोवंशों के झुंड छात्राओं को काफी परेशान कर रहे हैं। इनके भय की वजह से छात्राएं मध्याह्न अवकाश में भी कॉलेज परिसर में नहीं घूम पाती हैं। छुट्टी के समय छात्राओं को डर रहता है कि कोई गोवंश टक्कर न मार दे। कई बार गोवंश साइकिल स्टैंड के अंदर तक घुस जाते हैं। यहां पर काफी संख्या में छात्राएं अपनी साइकिलें खड़ी करती हैं। इसके पास कई बार गोवंश आपस में भिड़ चुके हैं। शहर में निराश्रित गोवंश पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पालिका और पशुपालन विभाग को दी गई है। लेकिन अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज करते आ रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में काफी संख्या में निराश्रित गोवंश घुस आते हैं। इनकी वजह से छात्राएं डरी-सहमी रहती हैं। कई बार काफी नुकसान भी गोवंश कर चुके हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। गोवंशों को आश्रय स्थल पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें