फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला में मृत मिला गोवंश व कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/अवागढ़। जैनपुरा स्थित गोशाला में मंगलवार को एक गोवंश मृत पाया गया। जबकि कई बीमार थे। मंगलवार को वहां पहुंचे हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर विरोध जताया।
विज्ञापन

संगठन प्रमुख अवधेश राजपूत ने बताया कि गोशाला पहुंचने पर देखा कि एक गोवंश चारा खाने वाले नांद पर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके पिछले दोनों पैर बंधे हुए थे और वो घायल अवस्था में मौत का शिकार हो चुका था। आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंशों की देखभाल ठीक से नहीं की जा रही है। सर्दी में गोवंश बीमार पड़े हैं और हर रोज मौतें हो रही हैं। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को कॉल करके दी गई। इसके बाद तहसीलदार निरीक्षण करने पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ठंड से बचने व चारे की नहीं व्यवस्था
हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यहां गोवंश भूखे मर रहे हैं, चारे की व्यवस्था नहीं की गई है। अवधेश राजपूत, अनिल राजपूत, कृष्णा राजपूत, शिवा, अनिल कश्यप, यश, हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें