अलीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सरौतिया स्थित कुएं में बृहस्पतिवार को निराश्रित गोवंश किसी तरह गिर गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरौतिया में बने लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गोवंश गिर जाने की सूचना पर गांव के लोग कुएं की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद गोवंश को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण पवार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से गोवंश को बाहर निकाला। बताया कि गोवंश पूरी तरह से सुरक्षित है। संवाद