फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: मंदिर के लिए निकलीं मौसेरी बहनें, एक बेहोश मिली, दूसरी लापता

Sun, 19 Feb 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/सकीट। कस्बे के एक मोहल्ले में मौसी के घर आई किशोरी शनिवार को मौसेरी बहन के साथ मंदिर जाने की कहकर निकली। एक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरी का सुराग नहीं लगा है। बेहोश मिली किशोरी की मां ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट कुलदीप कुमार निवासी बरथरी थाना मलावन के खिलाफ लिखाई है। आरोप है कि बेटी कस्बा सकीट स्थित अपनी मौसी के घर करीब छह दिन पहले आई थी। शनिवार को कस्बा स्थित एक मंदिर पर मौसेरी बहन के साथ गई। वहां पर मिला प्रसाद खाया। इसके बाद उसको नशा हो गया।
वह मंदिर से कुछ दूरी पर जाकर बैठ गई। इसके बाद कुलदीप पहुंचा और उसने छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि दो बहनें मंदिर जाने की कहकर घर से गई थीं। इसके बाद दोनों एक युवक के साथ चली गईं और घूमती रहीं। रात करीब नौ बजे मलावन क्षेत्र की किशोरी घर आ गई, लेकिन दूसरी किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई जो लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को फोन किया, तब जाकर किशोरी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भांग का नशा बताया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मोहल्ले में चर्चा है कि मलावन क्षेत्र की किशोरी नशे में बेसुध थी और रात करीब 9 बजे खेतों में पड़ी मिली। यहां से मौसी अपने घर लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस को सुबह के समय सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें