उत्तर प्रदेश के एटा में हत्या के जिस आरोप में जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव कलू निवासी मान सिंह उर्फ नाहर सिंह 12 साल तक जिला कारागार में बंद रहा। उस आरोप को सरकारी पक्ष सही साबित नहीं करा सका। पुलिस ने जिन गवाहों के आधार पर आरोपी का चालान किया, वे ही गवाह पुलिस की कार्रवाई पर ही प्रश्न चिह्न लगा गए। ऐसे में अदालत ने आरोपी को रिहा करने का आदेश जारी किया।