फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आपसी कहासुनी पर दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, महिला की मौत

Wed, 05 Jul 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में आपसी कहासुनी होने पर दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को परिजन आगरा ले गए, यहां महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। पति की हालत में उपचार के बाद सुधार है। परिजन ने आगरा में ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी दलवीर सिंह का पत्नी प्रभाती देवी से सोमवार शाम पारिवारिक वजहों को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद पहले पति ने विषाक्त पदार्थ (हार्पिक्स) का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी को लगा कि उसकी वजह से पति आत्महत्या करने जा रहा था, इस पर उसने भी हार्पिक्स पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात प्रभाती देवी की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान सिकंदरपुर सुरेश सिंह ने बताया कि दंपती में आपसी कहासुनी हो गई थी। पहले पति ने और बाद में पत्नी ने हार्पिक्स पी लिया। इसकी वजह से हालत गंभीर होने पर आगरा ले गए। वहां पर महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम आगरा में ही कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ पीया है। महिला की मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें