फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विकास के लिए मिली अधिक धनराशि तो बढ़ गया भ्रष्टाचार

Tue, 09 May 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर निकायों में जबसे सरकार ने बजट बढ़ाकर अधिक धनराशि देना शुरू की है तबसे भ्रष्टाचार बढ़ गया है। यही वजह है कि अब चुनाव लड़ने वालों की कतार लगी रहती है। जबकि पहले चुनाव लड़ने वालों की तलाश करनी पड़ती थी।मंगलवार को पुराने समय के चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए व्यापारी दिवाकर जैन ने बताया कि पहले नगर पालिका की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सरकार से अनुदान मिलने लगा तबसे पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर हर कोई काबिज होना चाहता है। चाहे वह किसी भी तरह से हो। यह लोग चाहते हैं कि ठेकेदारी से लेकर जो भी कार्य हों, उनके ही अधीन हो। जिससे वह अधिक से अधिक कमाई कर सकें। पहले ऐसा नहीं था। पहले चुना गया प्रतिनिधि समर्पण के साथ कार्य करता था। चुनाव से पूर्व प्रत्याशी प्रचार में खूब रुपये लुटाते हैं। चेयरमैन बनने के बाद सरकारी धन की लूट-खसोट मचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें