एटा। लाइनलॉस को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर विद्युत निगम की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रहीं हैं। सोमवार को शहर के दो मोहल्लों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 घरों में निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी।
अधिशासी अभियंता शहरी दीपांशु सहाय के निर्देशन में सोमवार को विजिलेंस की टीम के साथ विद्युत निगम की टीम ने न्यू संजय नगर, आगरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को 6 घरों में बिजली चोरी होती मिली। सभी घरों में मीटर से बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी।
उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार भारती ने बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता मनीष कुमार एवं विजिलेंस प्रभारी हरिकेश कुमार, संदीप, दीपक आदि कर्मी मौजूद रहे। संवाद