फिरोजाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद निधि यादव द्वितीय ने 9 वर्ष पुराने मामले में तंमचा व कारतूस बरामद होने पर दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गयी अवधि एवं एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का 23 अप्रैल 2015 का है। पुलिस ने सुशील चौहान निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़ को एक तंमचा सहित गिरफ्तार किया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। मुकदमा की सुनवाई एवं निस्तारण अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद निधि यादव द्वितीय की न्यायालय में की गई। न्यायाधीश निधि यादव ने मुकदमा की सुनवाई के दौरान विचारण अवधि एवं समस्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोषी सुशील चौहान को जेल में बिताई अवधि की सजा से दंडित करते हुए एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी हरेंद्र यादव ने की।