निधौली कलां। सरकार के आदेश के बाद भी स्मार्ट मीटर न बदले जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बुधवार को बिजली का बिल एप्प पर देखा तो उनके होश उड़ गए। गर्मी के मौसम में आपूर्ति न मिलने और बिल हजारों में आने पर उपभोक्ता तनाव में आ गए हैं। लोगों ने तत्काल स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता ओपी कुशवाह ने कहा उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं को निटाने का प्रयास किया जा रहा है।