फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सौ गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिल रही बिजली

Sun, 16 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। पिछले 15 दिन से नगर एवं देहात क्षेत्र के 100 गांव की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चौपट है। खेतों में खड़ी धान की पौध बिजली न मिलने के कारण सूख रही है। रविवार को किसानों का धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में किसान व अन्य उपभोक्ता विद्युत फीडरों पर पहुंच गए और हंगामा किया। निगम के अधिकारियों ने अश्वासन दिया कि बिजली मिलेगी। तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन


रविवार को बिजलीघर पर पौंडरी, इसौली, उड़ेसर के फीडर के साथ ही सिटी फीडर के दर्जनों उपभोक्ता जा पहुंचे और हंगामा करने लगे। उपभोक्ताओं का कहना था कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिजली की व्यवस्था चौपट हो गई है। खेतों में धान की फसल के लिए सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है। बीते 15 दिनों से या तो बिजली आती नहीं है या फिर कई- कई दिन तक टू फेस आती है। उन्होंने बताया खेत में खड़ी धान की फसल की पौध सूखने की स्थिति में है।
हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस और भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशु पहुंच गए। उन्होंने किसानों से बात की। वहीं विद्युत निगम के अवर अभियंता रजनीकांत शर्मा एवं उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया। बताया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। पवन ठाकुर, बबलू सिंह, रामप्रकाश, प्रवीन ठाकुर, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में हर तरफ बारिश हो रही है, लेकिन अवागढ़ क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई है। यह पानी खेतों के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं बिजली नहीं मिल पा रही है। -सुभाष जादौन, नगला बख्ती
क्षेत्र में धान की फसल प्रमुख है। यहां बिजली टू फेस आ रही है। कई बार अधिकारियों से बोला, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है। - सुमित, नगला किशनसिंह
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
घरेलू कनेक्शन- दस हजार
नलकूप कनेक्शन- एक हजार
बिजलीघर- एक
विद्युत फीडर- चार
गांव के उपभोक्ताओं को आपूर्ति थ्री फेस दी जाएगी। इसके लिए शेड्यूल बनाया जाएगा। कुछ गांव को दिन में तो कुछ को रात में दी जाएगी। -राजेंद्र सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें