फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इटावा में तैनात आरक्षी की बीमारी से मौत

Tue, 07 Mar 2023 10:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आरक्षी विजय सिंह की बीमारी के चलते सोमवार दोपहर सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह इटावा जनपद में तैनात था। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को एटा ले आए।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह परिजन ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि मुरादाबाद से आई आरक्षी की पत्नी रेखा, बेटी एंजिल (12) व प्रिंसी (10) को जेठ ने यहां से भगाने का प्रयास किया गया। बताया कि मुरादाबाद में तैनाती के दौरान सरकारी आवास में रहते थे। यहां से दो वर्ष पूर्व इटावा में स्थानांतरण हुआ तो पति ने संपर्क कम कर दिया। इस बीच काफी परेशानियों को भी झेलना पड़ा।
बताया कि पति शराब पीने के आदी थे, मना करने पर झगड़ा करते थे। बेटियां याद करती थीं। वहीं मृतक के भाई अजय प्रताप ने बताया कि पति-पत्नी के बीच सामंजस्य नहीं बैठ रहा था। इसकी वजह से करीब दो वर्ष से अनबन चल रही थी। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें