फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कांग्रेसी नजरबंद, 14 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
धान मिल स्थित कायाऱलय के बाहर बैठे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों को प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्यालय में नजरबंद कर दिया। कार्यालय से बाहर निकले तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इस बीच कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिलास्तर पर भी बुधवार को प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। सभी कांग्रेसियों को पार्टी कार्यालय पहुंचने के लिए संदेश भेजा गया। जहां से दोपहर 12 बजे पैदल मार्च निकालते हुए घंटाघर स्थित गांधी मूर्ति पर पहुंचकर सत्याग्रह करने की योजना थी, लेकिन कांग्रेसियों से पहले ही धान मिल वाली गली में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 11:30 बजे से कांग्रेसी पहुंचे।
दोपहर 12 बजे तक एकत्रित हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय में नजरबंद रखा। काफी संख्या में पुलिसकर्मी बुला लिए गए थे। करीब आधे घंटे तक कार्यालय के अंदर बैठे कांग्रेसियों का सब्र टूटा और 12:30 बजे वह बाहर निकलकर आए। जमीन पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो उठकर चल लिए। तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वाहनों में बैठा लिया। 14 पुरुष और एक महिला कार्यकर्ता को गाड़ी से पहले पुलिस लाइन पहुंचाया गया। कुछ देर बाद वहां से कोतवाली नगर भेज दिया गया। जहां शांतिभंग के तहत उनके चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें