जीटी रोड स्थित धानमीन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष । स्रोत का
एटा। शहर के धानमील वाली गली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा तभी पार्टी मजबूत हो सकेगी। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, गंगासहाय लोधी, एकेश लोधी ने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। बैठक में आरके गुप्ता, सूरजपाल भारती, अरुणेश गुप्ता, रामकुमार सक्सेना, कैलाश यादव, जयप्रकाश यादव, डॉ. एसके स्वेरी आदिमौजूद रहे। संवाद