फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सीएम से शिकायत

Tue, 23 Apr 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। करीब 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली निवासी युवती का शव केनरा बैंक के प्रशिक्षण केंद्र पर फंदे से लटका मिला था। बाद में प्रेमी ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। बाद में युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को युवती के पिता ने सीएम को एक शिकायती पत्र भेजा है, इसमें युवक पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

युवती के पिता चरन सिंह की ओर से गांव के ही राहुल पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर सीएम को शिकायती पत्र भेजा गया है। इसमें तमाम तरह के आरोप लगाए गए हैं। कहा कि थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कलां स्थित प्रशिक्षण केंद्र के पास स्थित केनरा बैंक के आवासीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर बेटी का शव बाथरूम की चौखट के फंदा पर लटका मिला था।
बता दे कि इस मामले के खुलासे में जुटी थाना पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। इसमें एक नंबर पर सबसे अधिक बात होना पाया गया। जब युवक से संपर्क किया तो वह प्रेमी निकला। इसके बाद युवक राहुल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे लेकर युवक के परिजन जिला अस्पताल ले गये जहां हालत में सुधार न होते देख रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया एक शिकायत मिली है, उसमें आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें