फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तहसील से फाइलें गुम होने की शिकायत

Sat, 01 Jul 2023 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजा का रामपुर। ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधान ने तहसील अलीगंज से तीन फाइलें गुम होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीएम को शिकायत दी है।
गढि़या जगन्नाथ के ग्राम प्रधान अखिलेश ने बताया कि रजनेश सिंह और देवेंद्र सिंह के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में पैमाइश के लिए तीन फाइलें चल रही हैं। लेकिन इन फाइलों की एक साल से जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई बार तहसीलदार से मुलाकात की, लेकिन वह गुमराह करते रहे। दो साल से इन फाइलों में कोई तारीख नहीं लगी है। इसके अलावा उन्होंने तहसील में अन्य कई तरह के भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं। एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि फाइल गुम होने का आरोप निराधार है। तीनों फाइलों में लगातार अदालती कार्यवाही चल रही है। किसी राजनीतिक वजह से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें