फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सकीट नगर पंचायत में गांव के वोट बढ़ाने की शिकायत

Fri, 07 Apr 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में पुनरीक्षण के दौरान वोट बढ़ाने-घटाने का कार्य किया गया। इस दौरान गांव के वोट नगर पंचायत की सूची में शामिल करने की शिकायत चुनाव आयोग को भेजी गई है। बीएलओ की मिलीभगत से यह काम करने का आरोप लगाया गया है। सकीट कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजेश यादव ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को रजिस्ट्री से शिकायत भेजी है। जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी सहित उपजिला निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि गांव रैवाड़ी के लोगों के वोट नगर पंचायत सकीट के विभिन्न वार्डों में बनाए गए हैं। यह खेल गलत तरीके से बीएलओ की मिलीभगत से किया गया है। जिन लोगों के वोट ग्राम पंचायत की सूची में दर्ज हैं। उन्हीं के वोट सकीट नगर पंचायत की मतदाता सूची में बढ़ा दिए गए हैं। अधिकारियों को दोनों मतदाता सूची दी हैं। जहां जांच करा रैवाड़ी के लोगों के नाम सूची से अलग करने की मांग की है। वहीं मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूचियों पर आपत्ति मांगी गई थीं। जिनके निस्तारण के बाद ही अंतिम प्रकाशन किया गया है। शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें