फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरा थमा तो शीतलहर और गलन ने कंपाया

Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह तीन दिन घने कोहरे ने परेशान रखा। रविवार को कोहरा तो थमा लेकिन शीतलहर चलने के कारण गलन ने कंपा दिया। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4 और न्यूनतम में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने पूरे दिन परेशान किया।
विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 7 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह से ही लगातार चली सर्द हवाओं से गलन भरी सर्दी का अहसास हुआ। लोगों ने ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। पिछले सप्ताह से मौसम में बदलाव के चलते सर्दी बढ़ी है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर दिखाई दे रहा है। ठंड के कारण बच्चे सर्दी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही पूरी तरह से ढंककर रखें। सुबह-शाम उनको रजाई से बाहर न निकलने दें। इसके अलावा हो सके तो कमर गर्म करने के लिए समय-समय पर रूम हीटर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें