एटा। बीपीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। रेड हाउस-सहयाद्री को 2025-26 की चैंपियनशिप ट्रॉफी मिली। बीपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ये हमें संघर्ष करना तथा उनसे जीतना सिखाते हैं। प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने, स्वागत पचौरी, राजेश यादव, नीरज गुप्ता, अनुज चौहान, एमडी डाॅ. अंकुर, डाॅ अमन, प्रो. सत्येंद्र सिंह, लिली थॉमस आदि मौजूद रहे।