फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की मौत की शिकायत पर क्लीनिक सील

Wed, 01 Mar 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत की शिकायत पर क्लीनिक सील
विज्ञापन

जैथरा में एक पैथोलॉजी को भी किया गया सील, दो को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। अलीगंज के सराय अगहत में तीन दिन पूर्व एक क्लीनिक पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। शिकायत पर बुधवार को वहां पहुंचे एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। जबकि जैथरा में एक पैथोलॉजी को भी सील किया गया।
एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व डॉ. आरिफ खान के क्लीनिक पर एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने शिकायत की थी। जांच के लिए पहुंचे तो क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला। इस दौरान चिकित्सक कोई सही जवाब नहीं दे पाया। जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं एक अपंजीकृत पैथोलॉजी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में ही संचालित बिना पंजीकरण के बंगाली क्लीनिक को भी नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंगाली का क्लीनिक वर्षों से संचालित हो रहा था। इसके अलावा जैथरा में संचालित अपंजीकृत सिटी पैथोलॉजी को सील किया। पूर्व में इसको नोटिस दिए गए। लेकिन संचालक द्वारा उन नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी के चलते पैथोलॉजी सील कर दी गई। उन्होंने बताया अपंजीकृत नर्सिंग होम, क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें