फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां

Tue, 11 Jul 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगों को गली से निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। कीचड़ में घुस कर लोगों को घरों में आना जाना पड़ रहा है। ग्रामवासी गंदगी में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। चुनाव के समय विकास की गंगा बहाने वाले प्रधान अब कोई कार्य नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम शेखपुरा मजरा जात सकीट पंचायत में आता है। इसमें करीब दो हजार की आबादी है और करीब 800 मतदाता हैं। चुनाव के समय विकास के नाम पर लुभावने वादे करके वोट तो हासिल कर लिए लेकिन विकास के नाम पर पंचायत में पैसा नही लगाया जा रहा है।
गांव के पड़ताल में देखने को मिला कि कई गालियां पूरी तरह से कच्ची बनी हुई हैं। इनमें कीचड़ व गंदगी भरी हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में घुसकर स्कूल जाते हैं। कहीं भी कोई ऐसस रास्ता नही है। जिससे सकुशल निकला जा सके। ग्रामवासियों को डर सताने लगा है कि गंदगी के कारण कोई बीमारी न फेल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें