फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कक्षा चार की छात्रा से कर रहा था गलत हरकत, भीड़ ने धुना

Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलेसर। कक्षा 4 की छात्रा के साथ युवक गलत हरकत कर रहा था। लोगों ने देखकर पकड़ा और भीड़ एकत्रित हो गई। जिसने युवक को जमकर धुन दिया। बाद में छात्रा के परिजन व मोहल्ले के लोग युवक को थाने पर लेकर पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे कक्षा चार की 10 वर्षीय छात्रा घर से 100 मीटर दूर एक दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। तभी रास्ते में महावीरगंज निवासी गौरव ने बच्ची को पकड़ लिया तथा गलत हरकत करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो युवक को पकड़ लिया। परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई लगा दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें