मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाले हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के खिलाफ कस्बा भरगैन में शुक्रवार को अमन चिश्ती कमेटी के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जलूस में शामिल लोग हिंदू महासभा नेता को सजा देने की मांग कर रहे थे। जुलूस के बाद लामबंद लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह को सौंपा। भरगैन के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में शासन-प्रशासन से हिंदू महासभा नेता को नजर अंदाज करने के बजाय कार्रवाई करने की मांग की है। इरफान खान, सैय्यद राशिद अली, मोहम्मद सफी, कारीजफर, जीशान, हाफिज अब्दुल्ला, हाफिज कलीम, हाफिज नाजिम, डा. रफीक, आसिफ आदि मौजूद रहे।