फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चे का हत्यारोपी चिकित्सक नहीं हुआ गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में एक अपंजीकृत क्लीनिक पर शनिवार सुबह डेढ़ साल के बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। जिसका अभियोग नगला भवानी बंजारन के सचिन ने डॉ. अरविंद के खिलाफ लिखाया, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिजन का आरोप है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


सचिन का आरोप है कि डॉक्टर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह अपने गुर्गों से फैसले का दबाव बनवा रहा है। आरोपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। घटना के बाद शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी दिन चिकित्सक को पकड़ने और क्लीनिक सील करने को कोई नहीं आया। उसे सामान निकालकर भागने का मौका दिया गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आई, जिसे कुछ नहीं मिला। बताया कि डॉक्टर के क्लीनिक का सामान पास के ही एक मकान में रख दिया गया था।
अधिकारी व पुलिस चाहते तो क्लीनिक का सारा सामान वहां से बरामद किया जा सकता था। आरोपी को प्रत्येक कार्रवाई की पूर्व में ही सूचना मिल जाती है। सुरक्षित होने के लिए उसे पूरा मौका दिया जा रहा है। इलाज से मेरे बच्चे की मौत हुई है, मैं फैसला नहीं न्याय चाहता हूं। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया की विवेचना जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें