आजाद गांधी इंटर कालेज में कालेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया।
इसमें अरशद के मॉडल को प्रथम, अब्दुल कादिर का मॉडल द्वितीय एवं रहबर कर मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर मोहम्मद फैसल का मॉडल रहा। प्रधानाचार्य फरहत अली ने कहा कि बच्चाें के प्रयास काफी सराहनीय हैं। उनके द्वारा विज्ञान पर आधारित सेव एनर्जी, पर्यावरण संतुलन, ऑटोमेटिक विंडो, पवन चक्की ऊर्जा सहित अन्य मॉडल बनाए। इससे विज्ञान के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ती हैं। प्रदर्शनी में रखे मॉडल छात्रों एवं अतिथियों ने देखा और उनके कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर रईस अहमद हाशमी, वसीम, नदीम, ओसामा, योगेंद्र प्रताप सिंह, शहजाद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।