फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 23 Feb 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता सिटी कॉनवेंट स्कूल के छात्र। संवाद
विज्ञापन
अवागढ़। एटा शहर के चंद्रस्वामी स्कूल में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के अनेक स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें कस्बे के सिटी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक, चार कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान पाया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर स्कूल के प्रबंधक नितिन राज तिवारी ने विजयी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए सम्मानित किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले बच्चों में दीपेश, आरुष, आर्यन प्रताप, लक्ष्मी, प्रतीक, आदित्य, हार्दिक, अवनी, अगम्या आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें