फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दीया और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 19 Oct 2025 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। धनतेरस पर शनिवार को कस्बे के शारदा कॉन्वेंट स्कूल में दीया और रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 150 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्साहित बच्चों ने सुंदर दीपक और रंगोली सजाई। स्कूल के प्रेसिडेंट डाॅ. सुबोध सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की कलात्मक क्षमता बढ़ने के साथ संस्कृति से लगाव और बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में अर्चना भारद्वाज, आलोक कुमार, रश्मि यादव, उदयराज, हुस्नाज, शीबा, अंजलि, पिंकी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें