एटा। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुगई निवासी उदयपाल सिंह का 9 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार रविवार सुबह बाबा लक्ष्मणदास स्कूल के पास से पैदल जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद