फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा को 419 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे में एटा को करीब 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जवाहर तापीय परियोजना स्थल से लेकर अन्य कार्यक्रम स्थलों पर शनिवार को दिन भर व्यवस्थाएं जुटाई गईं। आला अधिकारियों ने परियोजना स्थल पर बनाए गए सभा स्थल में अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक कर उन्हें व्यवस्थाओं को लेकर समझाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर से जवाहर तापीय परियोजना में पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले परियोजना का निरीक्षण करेंगे। यहां सभा स्थल बनाया गया है। जिसमें विभिन्न योजनाओं के 1500 लाभार्थियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री जहां इन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। वहीं इनकी उपस्थिति में 13 विभागों के 149 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनकी लागत 186.30 करोड़ रुपये है। साथ ही 233.43 करोड़ रुपये के 106 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। यह सभी कार्य तीन विभागों के हैं। इनमें जल निगम की 100 पेयजल योजना, अतरंजी खेड़ा बौद्ध पर्यटन स्थल का विकास कार्य और पीएमजीएसवाई की पांच सड़कें शामिल हैं।
इसके बाद निरीक्षण और बैठकों तथा वार्ता के जरिए जिले की नब्ज भी टटोलेंगे। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की अब तक के कार्यों की स्थिति परखेंगे। बाद में कलक्टेट पहुंचकर जहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। तो जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से मिलकर उनकी भी राय लेंगे। कार्यक्रमों को लेकर अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। जवाहर तापीय परियोजना में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसएसपी ने खुद मौजूद रहकर तैयारियां कराईं। साथ ही अधीनस्थ व कार्यक्रमों से संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें