फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के दरोगा से ठगी: जमीन के नाम पर 19 लाख रुपये का लगाया चूना, मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 01 Sep 2023 03:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दरोगा से एटा में जमीन के नाम पर ठगी की गई। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किस्तों में 19 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब ठगी के बारे में जानकारी हुई तो दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  
 
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 19 लाख की ठगी करने की रिपोर्ट दरोगा ने दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दूसरे व्यक्ति के नाम का फर्जी आधार कार्ड आदि दस्तावेज तैयार कराकर जमीन का बैनामा कर दिया गया, जब षड़यंत्र पकड़ में आया तो फिर एक मकान का बैनामा कर दिया। लेकिन उस पर भी कब्जा नहीं दिया गया। बाद में धमकियां दी गईं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह की हाल तैनाती बदायूं में है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जयपाल व पवन कुमार निवासी उमरायपुर थाना पिलुआ से मुलाकात हुई थी। इनसे एक बीघा जमीन दिलाने के लिए कहा गया था। इसके बाद वह लोग गिर्राज निवासी विजयपुर थाना मिरहची को लाए। इसके फर्जी दस्तावेज नेकसे लाल निवासी अथईया जिला कासगंज के बनाए और कसैटी पर 3.5 बीघा जमीन बेचने की बात कही। जमीन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई। इतनी जमीन खरीदने में असमर्थता जताने पर एग्रीमेंट कराकर किस्तों में रुपये देने की बात कही।

आरोप है कि 27 फरवरी को पत्नी राजकुमारी उर्फ रिचा यादव के नाम बैनामा कराने गए। तहसील में स्टांप खरीदकर पूरी प्रक्रिया कर ली। लेकिन तीनों नहीं आए। इससे पहले 19 लाख रुपये कई बार में आरोपी ले चुके थे। तब ठगी का एहसास हुआ और तलाश की गई तो तीनों नगला केवल पर षड़यंत्र रचते मिले। रकम वापस करने के लिए कहा तो करीब 5 लाख की जमीन व एक इतनी कीमत के मकान का बैनामा कर दिया। लेकिन मकान पर कब्जा नहीं दिया और शेष रकम भी वादे के तहत नहीं लौटाई। ज्यादा कहने पर धमकियां दी गईं। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा के साथ षड़यंत्र के तहत धोखाधड़ी करके ठगी की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें