फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता का माहौल: जयवीर

Sat, 01 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
प्रदेश में अराजकता का माहौल: जयवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजतिलक फार्म हाउस पर शनिवार को बहुजन समाज  पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने इस दौरान सपा, भाजपा दोनों पर निशाना साधा। भाजपा पर लोगों में भेद-भाव पैदा करने का आरोप लगाया। वहीं सूबे में अराजकता का माहौल होना बताकर सपा को कोसा। कहा कि आए दिन बलात्कार, लूट, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। जोनल को-आर्डिनेटर डॉ रामकुमार कुरीन ने भी सपा, भाजपा और कांग्रेस पर समाज के भाईचारे को तोड़ने का आरोप लगाया। इससे पहले अतिथियों को चांदी का मुकुट, प्रतीक चिन्ह व शाल ओढाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मौके पर विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक हशरतुल्ला शेरवानी, महेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव, गजेंद्र सोलंकी, गजराज विमल, कमल कुमार बौद्ध, प्रेमपाल जाटव, अवधेश चौहान, नीरेंद्र बहादुर चौहान, शीलेंद्र बहादुर, पवन गौतम, पृथ्वीराज गौतम, नूर मुहम्मद आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन बसपा जिला सचिव जाहिद अली निजामी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें