फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूथ-20 समिट में चंद्रशेखर और गोल्डी ने किया एटा का प्रतिनिधित्व

Fri, 07 Apr 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कानपुर आईआईटी में 6 अप्रैल को आयोजित यूथ-20 समिट में एटा का प्रतिनिधित्व छात्र चंद्रशेखर और छात्रा गोलडी ने किया। समिट में अनेक देशों के प्रतिनिधि पहुंचे। भविष्य में कार्य का स्वरूप- उद्योग 4.0 और 21वीं सदी के नवाचार कौशल थीम पर इसमें मंथन किया गया। कानपुर के आईआईटी परिसर में 6 अप्रैल को हुई समिट के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रशेखर पुंढीर और जनता महाविद्यालय कैल्ठा की छात्रा गोल्डी वर्मा को चुना गया था। चंद्रशेखर ने बताया कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर देशभर में अनेक बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में भविष्य में कार्य का स्वरूप- उद्योग 4.0 और 21वीं सदी के नवाचार कौशल थीम पर 6 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य देश भर के युवाओं को साथ लाकर भविष्य के कार्यों के लिए एजेंडा तय करना और औद्योगिक क्रांति को गति प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

गोल्डी वर्मा ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में देशभर के अनेक विद्यालयों और महाविद्यालयों से चयनित युवाओं ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिए गए अनेक विषयों पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के कुल 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मंच के माध्यम से अपनी बात पूरे देश तक पहुंचाना अकल्पनीय अनुभव रहा।
नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी पुनीत गोयल ने बताया कि फरवरी माह में एटा स्थित नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चंद्रशेखर पुंढीर और गोल्डी वर्मा का चयन कानपुर में आयोजित होने वाले यूथ-20 सम्मेलन के लिए किया गया। इन दोनों युवाओं ने एटा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें