एटा। शहर से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मंडी जाने वाले वाहनों की वजह से जाम लग गया। विकास भवन के सामने सीडीओ भी जाम में फंस गए, तब यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया, लेकिन एक घंटे तक फिर भी लाइन लगी रही और वाहन रेंगते दिखाई दिए।
कृषि उत्पादन मंडी समिति जाने वाले वाहनों को अलीगंज रोड से ही एंट्री दी गई है। इसकी वजह से काफी संख्या में वाहन मार्ग से गुजरते हैं। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे काफी संख्या में किसानों के वाहन मक्का और मूंगफली से लदे पहुंच गए। इसकी वजह से जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस और मुख्य विकास अधिकारी भी फंस गए। इसके बाद यातायात पुलिस सूचना पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी काफी समय तक जाम लगा रहा।
यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य ने बताया कि कुछ समय के जाम लगा था, सूचना मिलने पर पहुुंचकर जाम खुलवाया गया। सीडीओ विकास भवन से निकल रहे थे लेकिन जाम होने की वजह से वाहन अंदर ही रहा। जाम से सीडीओ की कार को भी निकलवाया।