फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीसीटीवी कैमरे हुए बंद, पांच को नोटिस

Wed, 01 Mar 2023 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे हुए बंद, पांच को नोटिस
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों ने बताई नेटवर्क की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिससे लगातार निगरानी की जा सके। बीते दिनों पांच केंद्रों के कैमरे बंद हुए। इस पर केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किए गए। हालांकि केंद्र व्यवस्थापकों का तर्क है कि नेटवर्क की समस्या के चलते यह दिक्कत आई।
उप्र बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बने हैं। जहां 63020 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल हो रही है। इसकी निगरानी शहर के जीआईसी सहित लखनऊ स्तर से भी की जा रही है। राजकीय विद्यालय कुसवां के प्रधानाचार्य बदन सिंह ने बताया कि बीते दिनों कंट्रोल रूम से केंद्रों की पड़ताल के दौरान पांच केंद्रों पर एक से लेकर पांच मिनट तक कैमरे बंद मिले।
विज्ञापन

इस पर केंद्र व्यवस्थाओं को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जहां केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया है कि उनके केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या रही थी। केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के हैं ऐसे में नेटवर्क की समस्या हो जाती है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया गया था। अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रुपये वसूलने की बात निकली गलत
बीते दिनों एक केंद्र पर परीक्षार्थियों से नकल के लिए रुपये वसूलने की शिकायत डीआईओएस को मिली थी। जहां मामले की जांच कराई गई। हालांकि नकल या वसूली की बात गलत पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें