फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लापरवाह कर्मचारी रास्ते में ही पलट रहे कूड़ा

Mon, 03 Jul 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर से निकलने वाले कूड़े को प्रतिदिन ही शहर से बाहर यातायात नगर के पास बने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर पहुंचाया जाता है। जिससे कि कूड़े का सही तरीके से निस्तारण हो सके। लेकिन कूड़ा ले जाने वाले वाहनों के चालक कूड़े को रास्ते में ही सड़क के किनारे डालकर चले आते हैं।
विज्ञापन


यातायात नगर के पास एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। वहां कूड़े का निस्तारण किया जाता है। शहर से प्रतिदिन लगभग 40 टन कूड़ा यहां पहुंचाया जाता है। पिछले कई दिनों से कूड़ा ले जाने वाले वाहनों के चालक कूड़े को एमआरएफ सेंटर पर न ले जाकर उससे पहले ही कांशीराम आवासीय कॉलोनी के सामने बने प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर पलट जाते हैं। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले बच्चों तथा राहगीरों को काफी समस्या होती है। साथ ही बरसात के इस मौसम में संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है।



मना करने के बाद भी कूड़ा गाड़ी के चालक नहीं मानते। मनमानी करते हुए कूड़ा सड़क किनारे ही डाल जाते हैं। इससे उठती बदबू के कारण यहां से निकला भी नहीं जाता। - रिषभ गुप्ता, काशीराम कॉलोनी
विज्ञापन



कूड़ा लाने वाले वाहन चालक कूड़े को निर्धारित जगह पर नहीं डालते हैं। मुख्य सड़क के किनारे ही पलट जाते हैं। जिसकी वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। - मनु यादव, जीटी रोड



बरसात की वजह से समस्या हो रही थी। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जेसीबी भेजी गई है। जिसके माध्यम से कूड़ा हटवाया जा रहा है। - एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें