एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों का पढ़ाई और कॅरियर संबंध तनाव कम करने की पहल की है। विभाग की ओर से चलने वाले राजकीय जिला पुस्तकालय में कॅरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। 22 जुलाई को होने वाले काउंसिलिंग कार्यक्रम के लिए 160 विद्यार्थियों व बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राजकीय पुस्तकालय में कॅरियर प्रकोष्ठ का गठन कर छात्रों को निशुल्क जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके तहत पुस्तकालय में प्रकोष्ठ का गठन किया गया। 22 जुलाई को पुस्तकालय में काउंसिलिंग का कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके लिए राजकीय पुस्तकालय प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया काउंसिलिंग के दौरान तनाव से मुक्त होकर अपना कॅरियर कैसे बनाएं इसकी जानकारी दी जाएगी। छात्रों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।