फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कथावाचक युवती के साथ कार सवारों ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास

Wed, 24 May 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कथावाचक युवती के साथ कार सवारों ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास
विज्ञापन

बाइक से साथियों संग कार्यक्रम करने जा रही थी युवती, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में एक कथावाचक युवती को रोककर कार सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती एक धार्मिक कार्यक्रम करने के लिए जा रही थी। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कथावाचक की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार ओमपाल, गुड्डू और सुनील कुमार निवासीगण करनपुर थाना पटियाली जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह अपने ही गांव के दो युवकों के साथ बाइक पर अलीगंज क्षेत्र के गांव पुराहार में कथा का कार्यक्रम करने के लिए 17 मई की रात करीब 8 बजे जा रही थी।
विज्ञापन

तभी गांव भलौल मोड़ के पास एक कार पहले से खड़ी मिली। इस कार में सवार तीन लोगों ने बाइक को रुकवा लिया। इसके बाद ओमपाल ने जबरन पकड़ लिया और गुड्डू ने दोनों हाथों को कसकर पकड़ा। तभी राहगीर आ गए, उन्होंने किसी तरह मुझे बचाया। आरोप है कि दुष्कर्म में असफल रहने पर धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि कार सवार सुनील की मेरे गांव में रिश्तेदारी है। इसके चलते आता-जाता है। वारदात वाले दिन गांव से ही तीनों पीछे लगे थे। कार आगे निकालने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती ने कार सवार तीन युवकों पर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें