अलीगंज। बेखौफ बदमाशों ने कार को रुकवाकर तोड़फोड़ कर दी। इसमें सवार दपंती को घेरकर पीटा और 25 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की रिपोर्ट महिला ने चार लोगों के खिलाफ थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। कस्बा के मोहल्ला कांशीराम निवासी शिप्रा गुप्ता ने बताया कि पति राहुल गुप्ता के साथ सोमवार की शाम बांगरमऊ से वापस अलीगंज आ रही थी। जैसे ही अलीगंज बाईपास पर कार पहुंची कि तभी दो बाइक पर सवार चार लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मेरे पर्स में रखे 25 हजार रुपये, दुकान और घर के तालों की चाबियां लूट लीं। विरोध किया तो बदमाशों ने हम लोगों के साथ मारपीट कर दी। शिप्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर सोनू यादव निवासी ग्राम पचंदा, ऋषभ, अमित, देवकीनंदन निवासीगण ग्राम टपुआ थाना अलीगंज के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज करया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।