फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नींद का झोंका आने से पेड़ से टकराई कार, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला बैरूनगंज निवासी एक व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पिता-पुत्र आगरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना कोतवाली देहात के गांव बावसा के समीप नींद का झोंका आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

पीपल अड्डा निवासी अवनीश बंसल ने बताया कि मेरे साले मोहल्ला बैरूनगंज निवासी प्रशांत अग्रवाल (65) कन्फैक्शनरी का काम करते हैं। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे घर से सामान लेने के लिए बेटे कृष्णा अग्रवाल को साथ लेकर अपनी कार से आगरा गए थे। सामान खरीदने के बाद देर रात वहां से निकले और लगभग 1:30 बजे देहात कोतवाली के गांव बावसा के समीप पहुंचे। गाड़ी चला रहे प्रशांत अग्रवाल को नींद का झोंका आ गया। जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई।
गाड़ी में फंसे पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचे और इनको निकाला। एंबुलेंस और पीआरवी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां चिकित्सक ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल को अच्छे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें