फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 01 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र स्थित गांव गदेसरा के पास बुधवार की देर शाम कैंटर ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक फूल सिंह (37) निवासी मोहल्ला कछपुरा कस्बा अवागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश निवासी मोहल्ला बनियान अवागढ़ गंभीर घायल हो गया , जिसे आगरा रेफर किया गया है। घटना स्थल पर सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा के बाद केंटर भी पलट गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें