फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचुनाव में बंपर मतदान, 79.42 प्रतिशत पड़े वोट

Wed, 06 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततारपुर अव्वल में प्रधान पद के लिए उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान कराया गया। जिसमें बंपर वोट पड़े। 79.42 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

सामान्य चुनाव में प्रधान चुने गए वासुदेव वर्मा की मृत्यु 20 जुलाई 2023 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जिसके चलते प्रधान पद रिक्त हो गया। चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन ने उपचुनाव प्रक्रिया शुरू की। जिसके तहत बुधवार को मतदान कराया गया। नामांकन वापसी के बाद दो उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है। इस गांव के मृत प्रधान वासुदेव वर्मा के पुत्र विश्वजीत और गांव नगला सैया के रहने वाले कुंवरपाल किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत में 1686 मतदाता हैं।
बुधवार को ततारपुर अव्वल के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए तीन मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। जहां सुबह से ही मतदान की रफ्तार काफी तेज रही। मतदान समाप्ति तक यहां 79.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिसके बाद मतपेटिकाओं को सील कर विकासखंड मुख्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें