फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुईउद्दीनपुर में चलीं गोली, दो लोग घायल

Tue, 20 Jun 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मुईउद्दीनपुर में सोमवार की रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते गोली चलने लगीं। इस वारदात में गोली लगने से शैलेंद्र सिंह और अनिल कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को रात करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज और डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि झगड़े में घायल दो लोग सोमवार की रात आए थे। उनको मेडिकल काॅलेज भेजा गया था। अब तक तहरीर लेकर कोई नहीं आया है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। वहीं थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढि़या शीलम में सोमवार की रात करीब 10 बजे झगड़ा और मारपीट हो गई। इस वारदात में सतीश कुमार, इसकी पत्नी उर्मिला देवी और विजेंद्र सिंह घायल हुए हैं। तीनों घायलों को रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें