सकीट। क्षेत्र में कई पुराने सूखे कुंए व बोरबेल खुले पड़े हैं। जिनकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। कस्बा के भस्मासुर मंदिर पर मौजूद कुएं में एक सांड़ गिर गया। पुलिस, दमकल कर्मी और लोगों ने रेस्क्यू कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुक्रवार रात को निराश्रित गोवंश भस्मासुर मंदिर के पास घूम रहे थे। उसी समय मंदिर के पुराने सूखे कुएं में एक गोवंश गिर गया। कुएं के अंदर उसकी आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर देखा। सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को कुएं से बाहर निकाला गया। आरक्षी हेमंत चौधरी, राहुल चौधरी, अजय कुमार, जन विजय, दयानंद आदि मौजूद रहे।