फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बसपा ने मुस्लिम को बनाया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी

Wed, 10 Apr 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा क्षेत्र एटा से चुनाव लड़ाने के लिए बसपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी पर अपना दांव लगाया है। मोहम्मद इरफान को टिकट देकर समीकरण बिगाड़ने का काम किया है। पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस वार्ता कर प्रत्याशी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कहा बहन जी के निर्देशन में पार्टी ने मोहम्मद इरफान को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रत्याशी को यहां से जिताने का कार्य करेंगे। मोहम्मद इरफान ने कहा इस क्षेत्र में 35 वर्ष वकालत की है। उन्होंने भाजपा सांसद पर निशाना साधा। कहाकि जिले में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है। बता दें कि मोहम्मद इरफान पुराने कांग्रेसी रहे हैं।

गठबंधन में कांग्रेस ने यह सीट सपा को दे दी। इसके चलते मोहम्मद इरफान का कांग्रेस से मोह भंग हो गया और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, जुनैदा मियां, बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुस्लिम-एससी समीकरण से मिलेगी मजबूती
मोहम्मद इरफान लंबे समय से कांग्रेस नेता के रूप में मुस्लिम समाज से भी जुड़े रहे हैं। बसपा ने प्रत्याशी बना दिया है। मुस्लिम और एससी वोटों के समीकरण से उन्हें मजबूती मिलेगी। वहीं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा दे रही सपा के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।
विज्ञापन


राघवेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें