फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा नेता निष्कासित

Fri, 25 Sep 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बहुजन समाज पार्टी की एटा जिला यूनिट ने अलीगंज निवासी दुर्वेद्र कुमार लोधी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दुर्वेद्र कुमार लोधी को पूर्व में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी गतिविधियों और कार्यशैली में सुधार नहीं आया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए जिला यूनिट ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें