फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन जारी रहा अदालतों का बहिष्कार, वकीलों ने किया प्रदर्शन

सार

बार एसोसिएशन के द्वारा एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार मंगलवार को नौवें दिन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कई बार वार्ता करके समाधान निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण समाधान नहीं निकल सका। वेद प्रकाश यादव ने कहा कि अधिवक्ता काम कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते हैं, लेकिन अधिकारी काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
अलीगंज स्थित पुरानी तहसील में प्रदर्शन करते वकील । - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज। बार एसोसिएशन के द्वारा एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार मंगलवार को नौवें दिन जारी रहा। वहीं पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार सचिव महेंद्र सिंह शाक्य ने कहा अधिवक्ताओं का लगातार उत्पीड़न अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने कई बार वार्ता करके समाधान निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण समाधान नहीं निकल सका। इसके विरोध में बार एसोसिएशन के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है। जब तक स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इसके लिए चाहे अधिवक्ताओं को कितना बड़ा भी आंदोलन क्यों न करना पड़े।
पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा अधिवक्ताओं से अधिकारी इस तरह से अधिकारी बात करते हैं जैसे हम लोग स्कूल के बच्चे हों। मुवक्किल के सामने ही इस तरह बात करते हैं जैसे अधिवक्ताओं को कानून का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आरपार की लड़ाई है। जब तक तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हो जाता है, बहिष्कार जारी रहेगा। वेद प्रकाश यादव ने कहा कि अधिवक्ता काम कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते हैं, लेकिन अधिकारी काम नहीं कर रहे। ओमहरि सक्सेना, बासुदेव सिंह शाक्य, रामवीर पांडे, सुधीर शाक्य, आनंद शाक्य, विनोद कुमार सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह चौहान, विनोद कुमार राठौर, मुकेश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें