फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : तैयारियां सामान्य, कोरोना न बिगाड़ दे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला समिति द्वारा जिले से 101 विद्यालयों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है, लेकिन यह केंद्र सामान्य परिस्थितियों के अनुसार ही तय किए गए हैं। अब कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में इतने केंद्रों में परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन कर बैठाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

इन 101 परीक्षा केंद्रों पर 61639 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि शिक्षा परिषद से सूची पर अभी आपत्तियां मांगी गई हैं, लेकिन जिला समिति द्वारा केेंद्रों की जो सूची भेजी गई है। उसमें कोरोना को दरकिनार रखा गया है। किसी-किसी केंद्र पर तो परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता से अधिक छात्रों का आवंटन कर दिया गया है।
ऐसे में विद्यालय प्रबंधक पहले से ही परीक्षार्थियों की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। अगर कोरोना बढ़ता है तो परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी को लेकर परीक्षार्थियों के बीच की दूरी को बढ़ाने में प्रबंधकों के सामने समस्या आ सकती है। केंद्र बने आठ विद्यालय ऐसे हैं जहां क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को आंवटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें