फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खून की जांच को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, गांव में मिलेगी सुविधा

Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के लोगों खासतौर से गांव में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब खून की जांच के लिए सीएचसी सहित जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर खून की जांच होगी। वहीं टेलीमेडिसन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। गांव में बुखार के अलावा अन्य रोग का उपचार हो सकेगा। शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लोग स्वस्थ रहें और सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर बेहतर इलाज मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। जहां कर्मचारियों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकोंं से इलाज कराने के लिए टेलीमेडिसन का सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में 194 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित है, लेकिन अभी तक वहां मरीजों की खून की जांच की सुविधा नहीं थी। मरीजों को इसके लिए जिला मुख्यालय सहित सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन जल्द ही सेंटर पर पहुंचने वाले मरीजों को दौड़ नहीं लगानी क्योंकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों के खून की जांच की सुविधा शुरू होने वाली है। सेंटर पर मलेरिया, डेंगू सहित सीबीसी की जांच की जाएगी।

जिले में 194 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। जहां अभी तक मरीजों को टेलीमेडिसन के माध्यम से उपचार दिया जा रहा था। वहां मरीजों की खून की जांच होगी इसके लिए मलेरिया सहित डेंगू के कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अलावा सीबीसी मशीन खरीदने के लिए कार्य योजना बन गई है। जल्द ही मशीनों को खरीदकर वहां लगाया जाएगा। - डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें